नगर पालिका प्रशासक ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद की बैठक ली। बैठक में शहर के विकास के लिए 1 करोड़ 36 लाख रुपए के विकास कार्यों को स्वीकृति दी। इस राशि से नवीन बस स्टैंड पर नवीन दुकानों का निर्माण और संपूर्ण शहर में मरम्मत के कार्य कराए जाएंगे। नगर पालिका में एक महीने पहले प्रशासक के पद एसडीएम विजय यादव पदस्थ हुए थे। इसके बाद से उन्होंने नगर पालिका अधिकारी के साथ शहर का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुना और उनका तत्काल समाधान किया। जनवरी में नपाध्यक्ष का कार्यकाल पूरा हो गया था। इस कारण शहर मे बड़े कामों पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया था। इसके बाद कोरोना के कारण सभी काम बंद हो गए थे।
एसडीएम श्री यादव ने शहर का भ्रमण कर लोगों की मूलभूत समस्याओं को जाना। इसके बाद उन्होंने सीएमओ, सब इंजीनियर सहित नपा कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों जैसे नवीन बस स्टैंड पर नवीन दुकानों के निर्माण कार्य और संपूर्ण नगर में जहां मरम्मत की आवश्यकता है। वहां पर मरम्मत कार्य आदि कराए जाने के लिए एक करोड़ 36 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत शहर की प्रमुख रोड में मैदान गली तिराहा से सदर बाजार और सदरबाजार से दिल्ली दरवाजा तक सेंड स्टोन रोड निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। एसडीएम श्री यादव ने अधिकारियों को हिदायत देते हुए नगर में चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण कराए जावे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/chanderi/news/npa-administrator-approves-development-works-worth-rs-1-crore-36-lakh-work-started-127732662.html
No comments:
Post a Comment