Friday, August 7, 2020

चाैथे आराेपी के घर से अपहरण की गई महिला के तीन लाख रुपए के जेवरात बरामद

विवाहिता के अपहरण के मामले में छीपाबड़ पुलिस ने चौथे आरोपी से पूछताछ की। आरोपी ने महिला के कुछ जेवरात अपने घर में रखने और कुछ 70 हजार रुपए में हरदा के मणिपुरम् गोल्ड में गिरवी रखने की बात कबूली है। शुक्रवार को टीआई ज्ञानू जायसवाल आरोपी अब्दुल तस्लीम पिता अब्दुल हाकिम (24) को हरदा के जोशी कॉलोनी स्थित आवास पर लेकर पहुंची। आरोपी की निशानदेही पर सोने का बाजूबंद, 2 चूड़ी सोने की, सोने की अंगूठी 1, सोने की 2 झुमकी, चांदी की बिछिया बरामद की। जेवरात की कुल कीमत करीब 3 लाख रुपए है।

आरोपी ने महिला को मुख्य आरोपी के पास विशाखापट्टनम लेकर जाने के लिए उसके जेवर 70 हजार रुपए में गिरवी रखे हैं। एसडीओपी राजेश सुल्या ने बताया कि मामले के चौथे आरोपी अब्दुल तस्लीम से पूछताछ में जेवरात जब्त किए हैं। आरोपी को शनिवार कोर्ट में पेश करेंगे। साथ ही मणिपुरम् गोल्ड में रखे जेवरात जब्त करने की कार्रवाई भी जल्द शुरू करेंगे। मालूम हो, मामले के मुख्य आरोपी समीर पिता लाल मोहम्मद खान (23) निवासी करताना, उसके साथी आसिफ पिता अख्तर खां (22) व देवेंद्र पिता दयाराम पिपलोदे (19) निवासी करताना को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/three-lakh-rupees-jewelery-recovered-from-the-kidnapped-woman-from-chathe-arapeis-house-127596984.html

No comments:

Post a Comment