3 अगस्त काे रक्षाबंधन का त्याेहार है। एक ओर लाॅकडाउन में बसें नहीं चलने से कई बहनें राखी का त्याेहार मनाने नहीं जा पाएंगी, लेकिन कई बहनें ऐसी भी हैं, जिनके भाई या ताे विदेश में हैं या सेना में हाेकर बहुत दूर हैं, जिन्हें वे इस बार भी राखी नहीं बांध पाएंगी। अब वीडियाे काॅल ही एकमात्र विकल्प बचा है जब भाई-बहन एक-दूसरे से प्रत्यक्ष बात कर सकेंगे।
दूसरी ओर डूब प्रभावित निसरपुर में दाे भाइयाें ने बहन काे अपने मुआवजे की राशि से पक्का घर बनाकर राखी का उपहार दिया है ताे राजगढ़ की बहन ने सीमा पर तैनात भाई काे काेरियर से राखी भेजी है।
धार के सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी प्रदीप जाेशी का बेटा अंकित जाेशी अमेरिका में प्राेजेक्ट इंजीनियर है। करीब 7 साल पहले इंदाैर से बीई करने के बाद एमएस की पढ़ाई के लिए अमेरिका गया था। इसके बाद वहीं जाॅब मिल गई। बहन अमृता जाेशी भी नृत्यांगना और काेरियाेग्राफर हैं। वे मुंबई में डांस सिखाती हैं। प्रतिवर्ष जब राखी आती है ताे काम के बंधनाें के आगे विवश भाई-बहन वीडियाे काॅल पर ही त्याेहार मना लेते हैं। यहां तक की धार में परिवार में राखी के आयाेजन में भी वीडियाे काॅल के माध्यम से शामिल हाेते हैं और एक-दूसरे काे बधाई देकर खुशियां बांटते हैं। बहन अमृता जाेशी ने फाेन पर भास्कर काे बताया कि इस बार भी वे भाई काे राखी नहीं बांध पाएंगी क्याेंकि जाॅब की वजह से उसे छुट्टी नहीं है। भाई दाे साल पहले राखी पर मुंबई अाया था तब राखी बांधी थी। उसके लिए हर साल राखी जरूर खरीदती हूं, वह जब भी आता है उसे बांध देती हूं। वीडियाे पर राखी दिखा दूंगी। धार में हमारा घर है लेकिन मैं शामिल नहीं हाे पाऊंगी।
भाई आर्मी में, 15 साल से नहीं बांध पाई राखी
सुनील बाफना /राजगढ़ | रक्षा श्रीवास्तव का राजगढ़ में ससुराल है। उनके भाई उमेश आर्मी में है। वर्तमान में वे बॉर्डर पर तैनात हैं। सुरक्षा कारणाें से छुट्टी नहीं मिल पाती है। इस कारण गत 15 साल से उसे राखी नहीं बांध पाई। अन्य दाे भाई अाते हैं। इस एक भाई काे राखी नहीं बांध पाना हमेशा ही खलता है। इस बार भी उसे राखी नहीं बांध पाऊंगी। काेरियर या डाक से राखी भेज देती हूं। वहां किसी से भी बंधवा लेते हैं। राखी पर मेरे भाई की मुझे बहुत याद आती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/for-the-first-two-years-since-brothers-job-is-in-america-rakhi-celebrates-rakhi-on-video-call-127579953.html
No comments:
Post a Comment