निर्माण कार्यों में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई हाेगी। यह बात कलेक्टर धनंजय सिंह ने विकासखंड सिवनीमालवा में निर्माण एजेंसियों द्वारा बनाई गई सड़कों का निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने एसडीओ लोक निर्माण विभाग आरएस विश्वकर्मा एवं सब इंजीनियर आरके रघुवंशी को शासकीय कुसुम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनीमालवा में ऑडिटोरियम निर्माण कार्य की मौके पर स्वीकृति, लागत एवं अन्य निर्माण संबंधी जानकारी व्यवस्थित ना बताने एवं लापरवाही पाए जाने पर 1-1 वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत चौतलाए से आगराखुर्द तक तथा पीडब्ल्यूडी द्वारा हथनापुर से खपरिया तक बनाई गई सड़क का मौके पर ही सैंपल लेकर गुणवत्ता की जांच करवाई। कलेक्टर ने खपरिया से भिलाड़िया की सड़क मेंटेनेंस कार्य में कमी एवं सड़क क्षतिग्रस्त पाए जाने पर लोकनिर्माण विभाग को सड़क की लागत, निर्माण स्वीकृति की पूरी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने चौतलाए से आगराखुर्द की सड़क में शोल्डर व्यवस्थित ना होने, सड़क के ग्रेडिंग में कमी होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सड़क निर्माण एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे सड़कों की सतत मॉनिटरिंग करें एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराएं। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम देवकी नंदन सिंह, तहसीलदार दिनेश सावले, जनपद सीईओ दुर्गेश भूमरकर आदि मौजूद रहे।
अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ें : कलेक्टर
कलेक्टर ने चौतलाए में मनरेगा से बने कंटूर ट्रेंच के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर सराहना की। उन्होंने कहा कि कंटूर ट्रेंच से भूजल स्तर में वृद्धि होगी, पहाड़ी क्षेत्रों में पौधरोपण हो पाएगा। कलेक्टर ने जनपद सीईओ को मनरेगा में अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करने एवं लोगों को रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रमिकों से चर्चा की एवं उनके मजदूरी भुगतान के संबंध में जानकारी ली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/itarsi/news/pwd-sdo-and-sub-engineer-one-increment-127653616.html
No comments:
Post a Comment