इंदौर आयकर विभाग में पदस्थ महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए तीन दिन पहले उसके खिलाफ ब्लैकमेलिंग की रिपोर्ट करने वाले आरक्षक ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। शुक्रवार को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार को माधवनगर पुलिस आरक्षक के बयान लेने के लिए दोबारा अस्पताल पहुंची। आरक्षक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें महिला द्वारा एक साल से प्रताड़ित किए जाने का जिक्र है।
नागझिरी थाने में पदस्थ आरक्षक सुनील चौधरी निवासी पुलिस लाइन के पास जब्त सुसाइड नोट में इस बात का भी जिक्र किया गया कि वृंदावन धाम निवासी महिला तीन साल से उसे परेशान कर रही है। उससे कुछ कर्ज लिया था। वह भी ब्याज समेत लौटा दिया लेकिन महिला तीन लाख की डिमांड कर रही है। आरक्षक के बेटे हिमांशु ने भी पुलिस को यहीं बताया कि महिला घर आकर पिता को धमका रही थी। झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है। माधवनगर सीएसपी रवींद्र वर्मा ने बताया कि तीन दिन पहले ही महिला के खिलाफ ब्लैममेलिंग की कायमी की जा चुकी है। आरक्षक ने सुसाइड नोट में भी इसी बात का उल्लेख किया व कहा है कि महिला उसकी नौकरी खत्म करवाना चाहती है। जांच करायी जा रही है। वाकई मामला ब्लैकमेलिंग का अथवा लेनदेन का है, जांच में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
आयशर की टक्कर से युवक गंभीर घायल
चरक अस्पताल तिराहे पर तेज रफ्तार आयशर की टक्कर से युवक गंभीर घायल हो गया। इंदौर रोड के डेंडिया निवासी मोहनलाल चौहान (35) को अस्पताल में भर्ती किया है। कोतवाली पुलिस ने घायल की रिपोर्ट पर आयशर एमपी 13 जीए 9062 के ड्राइवर के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/suicide-note-was-also-found-from-the-poison-eating-constable-wrote-woman-harassing-demanded-three-lakh-rupees-127643195.html
No comments:
Post a Comment