Friday, August 21, 2020

युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान

बरोही थाना क्षेत्र के वीरमपुरा गांव में एक युवक ने अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार की शाम करीब चार बजे की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया है। वीरमपुरा निवासी हरिओम (18) पुत्र अतर सिंह नरवरिया ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम करीब चार बजे उनके बड़े भाई उम्मेद सिंह (22) पुत्र अतर सिंह नरवरिया ने अपने ही घर की दूसरी मंजिल पर बने अटा में रस्सी से फांसी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली।

परिजन ने जैसे ही उम्मेद काे फांसी पर लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव का पीएम कराकर परिजन के सुपुर्द किया। साथ ही मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया है। युवक ने आत्महत्या क्यों की है, इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/bhind/news/the-young-man-died-by-hanging-himself-on-the-noose-127640064.html

No comments:

Post a Comment