अयाेध्या में माहाैल राममय है। स्थानीय लोगों के साथ साधुओं के खेमों में खासा उत्साह है। बाहर से आ रहे आगुंतकाें काे स्थानीय लाेग नमस्ते, हाय, हैलाे की बजाए राम-राम कहकर स्वागत कर रहे हैं।
राम जन्म भूमि क्षेत्र (जहां मंदिर निर्माण चल रहा है) वहां कड़ी सुरक्षा है, निर्माण कार्य चलने से 50 मीटर दूर ही हमें राेक दिया गया। हाथाें में मिट्टी का पात्र देख सुरक्षाकर्मियाें ने भी नमन किया। निर्माण कार्य अाैर हमारे बीच जाली थी, यहां फाेटाे खींचने की अनुमति नहीं थी। हमने हाथ जाेड़कर नमन किया। मंदिर की नींव के लिए जेसीबी से गड्डे खाेदे जा रहे थे। 5 अगस्त काे पीएम नरेंद्र माेदी के चांदी की ईंट रखने के साथ ही मंदिर निर्माण कार्य काे प्रगति मिलेगी। वाटरप्रूफ हट भी बनाया गया है, जिससे बारिश में कार्य नहीं रुकेगा। कारसेवक पूर्व में लगे पत्थराें काे केमिकल से साफ कर रहे हैं। सरयू दर्शन, दशरथ भवन, कनक भवन हाेते हनुमानगढ़ी दर्शन किए। इसके बाद मंदिर कार्यालय पहुंचकर प्रभारी लालजी गुप्ता काे मिट्टी समर्पित की।
(जैसा- भाेजशाला की मिट्टी लेकर अयाेध्या पहुंचे भोज उत्सव समिति के जत्थे में शामिल श्रीश दुबे ने भास्कर काे बताया)
30 जुलाई की दाेपहर दाे कार से 12 लाेगाें का जत्था धार से रवाना हुआ था। 31 की दाेपहर अयाेध्या पहुंचा। इस बीच करीब 30 टाेल नाके पड़े। गाड़ी के आगे धार भाेजशाला की मिट्टी अयाेध्या ले जाने का फ्लैक्स लगा हुआ था। ऐसे में धार से अयाेध्या मार्ग पर अाए सभी टाेल नाकों पर भाेजशाला की मिट्टी काे नमन किया।
राम जन्म भूमि की मिट्टी लेकर लाैटा जत्था
राम मंदिर निर्माण में भाेजशाला की मिट्टी समर्पित करने के साथ ही जत्था राम जन्म भूमि की मिट्टी लेकर लाैटा है। रविवार सुबह 9 बजे जत्थे में शामिल सभी लाेग धार पहुंचे। यहां जेतपुरा, ज्याेति मंदिर में जत्थे में शामिल लाेगाें का स्वागत हुअा। इसके बाद राम जन्म भूमि की मिट्टी ज्याेति मंदिर में रखी गई। मंदिर निर्माण में सभी 12 ज्याेतिर्लिंग, समस्त शक्ति पीठ व धराेहराें की मिट्टी का समावेश हाेगा। मप्र सहित दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर से मिट्टी लाई गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/jathe-placed-the-soil-of-ram-janmabhoomi-in-jyoti-mandir-of-dhar-127579971.html
No comments:
Post a Comment