जिले में शनिवार रात से रविवार शाम तक 2 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। दोनों झाबुआ शहर के हैं। झाड़की टोड़ी के मरीज का रिपीट सैंपल पॉजिटिव आया है। झाबुआ में एक मरीज जगमोहनदास मार्ग में और दूसरा मारुति नगर में मिला। जगमोहनदास के संक्रमित की बस स्टैंड के पास चंद्रशेखर आजाद मार्ग पर हेयर कटिंग सैलून है।
शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने से दुकान नहीं खुली और यहां से रिकार्ड भी नहीं लिया जा सका। सैलून और पार्लर के लिए ये नियम है कि हर ग्राहक की रजिस्टर में इंट्री होना है। अब सोमवार को पता चल पाएगा कि इस सैलून पर पिछले दिनों में कितने लोग आए थे। शहर में मिला दूसरा मरीज मारुति नगर का है। ये सरकारी ड्रायवर है। प्रशासन ने दोनों इलाकों को कंटेनमेंट कर दिया और मरीजों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर भेज दिया। इधर सोमवार को जिला अस्पताल की लैब में टेस्टिंग के लिए सैंपल किट पहुंचने की संभावना है। इसके बाद फिर से यहां ज्यादा सैंपलों की जांच हो पाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/saloon-driver-near-bus-stand-also-infected-127579977.html
No comments:
Post a Comment