Thursday, August 6, 2020

कॉलेजों में उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराने का किया विरोध

प्रांतीय शासकीय महाविद्यालयीन प्राध्यापक संघ ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए कॉलेजों के उपस्थिति रजिस्टर पर सभी प्राध्यापकों और कर्मचारियों से हस्ताक्षर कराने का विरोध किया है। संघ ने अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा को ज्ञापन सौंपकर इस प्रक्रिया को बंद कराने की माँग की है। संघ के संभागीय अध्यक्ष प्रो. अरुण शुक्ल, डॉ. टीआर नायडू और डॉ. राजेन्द्र सिंह राजपूत ने कहा है कि कॉलेजों में रोटेशन सिस्टम के अनुसार 30 प्रतिशत प्राध्यापकों और कर्मचारियों को कॉलेजों में बुलाया जाए।
अब मोबाइल एप से भरे जाएँगे 9वीं से लेकर 12वीं तक के फार्म
स्कूलों में अब 9वीं से लेकर 12वीं तक के परीक्षा और नामांकन फार्म मोबाइल एप से भराए जाएँगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने यह जिम्मेदारी स्कूलों के प्राचार्यों और शिक्षकों को सौंपी है। अभी तक इन कक्षाओं के परीक्षा और नामांकन फार्म एमपी ऑनलाइन के पोर्टल से भराए जाते थे। मोबाइल एप से फार्म भराए जाने से छात्रों को किसी भी प्रकार के शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

देर रात मान्यता सूची में जोड़े गए दो बीएड कॉलेजों के नाम
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा गुरुवार देर रात जारी की गई मान्यता सूची में जबलपुर के दो बीएड कॉलेजों के नाम जोड़ दिए गए हैं। मान्यता सूची में शामिल होने वालों में माता गुजरी कॉलेज और नवयुग कॉलेज का नाम शामिल है। उच्च शिक्षा विभाग ने अभी तक जीएस कॉलेज, सेन्ट पॉल कॉलेज, सरदार पटेल और रेवा कॉलेज को मान्यता सूची से बाहर रखा है, वहीं दूसरी तरफ बीएड में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हुए दो दिन हो चुके हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 अगस्त तक चलना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/opposed-to-sign-attendance-register-in-colleges-127593501.html

No comments:

Post a Comment