मांझी मछुआ कल्याण समिति इटारसी के अध्यक्ष मोहन रायकवार ने नर्मदापुरम संभागायुक्त, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ व मुख्यमंत्री सहित मत्स्य विभाग प्रमुख सचिव को होशंगाबाद के सहायक संचालक मत्स्योद्योग प्रभारी एके डांगीवाल की शिकायत की है। रायकवार ने आराेप लगाया है कि डांगीवाल ने मत्स्य निरीक्षक रहते हुए 11 से 25 मार्च 2015 तक मत्स्य सहकारी समिति के 38 सदस्यों को 15 दिवसीय विभागीय मछुआ प्रशिक्षण फर्जी तरीके से अभिलेख तैयार कर शासन का दिए गए भत्ता- राशि 28 हजार रुपए स्वयं के खाते में जमाकर आर्थिक गबन करने का आराेप लगाया है। मत्स्य सहकारी समितियों के सदस्यों को गुमराह कर मस्टर रोल में हस्ताक्षर एवं अंगूठा निशान लगवा लिए। मत्स्य विभाग के सहायक संचालक एके डांगीवाल ने कहा कि मुझे शिकायत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आरोप गलत हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/itarsi/news/assistant-director-of-fisheries-department-charged-with-embezzlement-of-allowance-127653622.html
No comments:
Post a Comment