गुलौआ टंकी का एक बैंड बदलना नगर निगम के लिए इतना भारी पड़ गया है कि रमनगरा की लाइन का लीकेज भी उसके सामने कुछ नहीं रहा। रमनगरा का फॉल्ट तो एक सप्ताह या अधिक से अधिक 10 दिनों में बन जाता है लेकिन गुलौआ टंकी के लीकेज को बंद करने में 15 दिनों से अधिक का समय हो गया है इसके बाद जाकर अब सफलता मिल पाई, मंगलवार को दोपहर में टेस्टिंग हुई तो फिर लीकेज हो गया जिसके बाद रात तक चले सुधार में सब ठीक हो गया और अब बुधवार से सामान्य जलापूर्ति टंकी से ही होगी। गुलौआ टंकी से करीब 70 हजार से अधिक लोगों को दोनों वक्त पानी की सप्लाई की जाती है लेकिन इस टंकी को भरने वाली राइजिंग मेन लाइन के बैंड में लीकेज हो गया था। इसे सुधारने की कवायद की गई और मंगलवार की दोपहर में टंकी को भरने का प्रयास किया गया तो बैंड से फिर लीकेज हो गया और गड्ढे में पानी भरने लगा। इसके बाद सप्लाई रुकवाई गई और नए सिरे बैंड को निकाला गया। रात में बैंड को फिर से जोड़ा गया और टेस्टिंग की गई तो कोई लीकेज नहीं था। बुधवार सुबह टंकी के जरिए पानी दिया जाएगा।
रमनगरा का पानी सीधे दिया जा रहा| नगर निगम के कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव का कहना है कि रमनगरा से जिस पाइप लाइन के जरिए टंकी को भरा जाता है उसे ही सप्लाई वाली लाइन से सीधे जोड़ दिया गया है और उसके जरिए सप्लाई वाले क्षेत्रों में पानी दिया जा रहा है। इससे अधिकांश क्षेत्रों में पानी पहुँच रहा है केवल ऊँचाई वाले कुछ क्षेत्रों तक पानी नहीं पहुँच पा रहा है, इसके लिए टैंकर चलाए जा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/water-supply-will-be-normal-from-today-relief-to-the-dwellers-127610334.html
No comments:
Post a Comment