Tuesday, August 4, 2020

पॉजिटिव मिले बुजुर्ग के दो पोते भी हुए संक्रमित

ईद व रक्षाबंधन के अवकाश के बाद आई कोरोना जांच रिपोर्ट ने चिंता में डाल दिया। मंगलवार को जिले के 5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 99 हो चुका है। संक्रमित लोगों में किराना व्यवसायी का कर्मचारी तथा सत्यनारायण गली में रहने वाले बुजुर्ग के दो पोते शामिल हैं।
जिले में संक्रमितों की संख्या 99 हो चुकी है। कानड़ के 86 वर्षीय बुजुर्ग तथा नलखेड़ा क्षेत्र के कबूली गांव का 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया, तो आगर में संक्रमितों की संख्या 48 पर पहुंच चुकी है। 1 अगस्त को सत्यनारायण गली में रहने वाले जो 65 वर्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव पाए गए थे, उनके दो पोते संक्रमित हुए हैं। एक पोते की उम्र 11 तथा दूसरे की 10 वर्ष बताई जा रही है।
जिले में हुई कोरोना से पांचवीं मौत
कोरोना के कारण बाजना निवासी 26 वर्षीय युवक की देवास में इलाज के दौरान मौत हो गई। उक्त युवक की शनिवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। युवक ब्लड कैंसर से भी पीड़ित था। कोरोना के चलते आगर में दो मौत पहले हो चुकी है। इनमें हाटपुरा का किराना व्यवसायी तथा छोटी मस्जिद गली में रहने वाल बुजुर्ग शामिल हैं। इसके अलावा सुसनेर की महिला तथा मालीखेड़ी रोड पर रहने वाले बुजुर्ग जिनकी मृत्यु सागर में हुई थी।
बस स्टैंड पर किराना दुकान पर काम करने वाले युवक की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद नपा ने वहा तथा सत्यनारायण गली में भी कंटेनमेंट एरिया बढ़ा दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सत्यनारायण गली के 15 घरों में रहने वाले 82 लोगो की थर्मल स्क्रीनिंग की तथा 8 लोगों के और सैंपल लिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two grandchildren of the elderly found positive were also infected


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shujalpur/news/two-grandchildren-of-the-elderly-found-positive-were-also-infected-127586502.html

No comments:

Post a Comment