Saturday, August 8, 2020

हरदा साइबर सेल में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

साइबर सेल हरदा में आरक्षक प्रमाेद पिता रमेश कुमरे (28) निवासी छाेटी हरदा पुलिस लाइन ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आरक्षक रमेश खंडवा के ग्राम जूनापानी का रहने वाला था। कुछ साल पहले ही पुलिस विभाग में चयन हुआ। वह अपनी आरक्षक पत्नी स्नेहा कुमरे के साथ हरदा पुलिस लाइन में रहता था। शनिवार शाम 5 बजे पत्नी स्नेहा ड्यूटी से घर पहुंची तो पति पंखे से लटका हुआ मिला। खुदकुशी से पहले आरक्षक ने सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उसने स्वेच्छा से फांसी लगाने की बात कही है। उसने लिखा है कि मेरे माता-पिता अाैर पत्नी काे परेशान न किया जाए। सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
आरक्षक प्रमोद शनिवार को घर में अकेला था। जबकि पत्नी स्नेहा ड्यूटी पर गई हुई थी। शाम को वह घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। बार-बार खटखटाने अाैर मोबाइल पर काल करने के बाद भी जब प्रमाेद ने दरवाजा नहीं खाेला ताे स्नेहा ने पड़ाेसियाें से मदद मांगी। खिड़की से झांककर देखा ताे प्रमाेद का शव पंखे से लटका हुअा था। एसपी मनीष अग्रवाल ने कहा कि सुसाइड नाेट मिला है। इसमें उसने किसी काे जिम्मेदार नहीं ठहराया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/constable-posted-in-harda-cyber-cell-commits-suicide-by-hanging-127600403.html

No comments:

Post a Comment