Monday, August 10, 2020

अब ट्रॉमा सेंटर के सामने लगेगी कोल्ड ओपीडी

जयारोग्य चिकित्सालय समूह में मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कोल्ड ओपीडी अब ट्रॉमा सेंटर के सामने लगेगी। इसमें आने वाले कोरोना संदिग्ध मरीज ललितपुर कॉलोनी के सामने वाले गेट से प्रवेश करेंगे। डाॅक्टर काे दिखाने के बाद ये मरीज यहीं से वापस लौटेंगे। नई कोल्ड ओपीडी का शुभारंभ सोमवार को संभागायुक्त एमबी ओझा और पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल ने किया। अभी तक कोल्ड ओपीडी सामान्य ओपीडी के एक हिस्से में संचालित की जा रही थी, लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण सामान्य मरीजों और इलाज करने वाले डॉक्टरों को असुविधा हो रही थी।
जेएएच अधीक्षक डॉ. आरकेएस धाकड़ ने कोल्ड ओपीडी अलग करने का निर्णय लिया था। इसके लिए ट्रॉमा सेंटर के सामने बने टीनशेड में कोल्ड ओपीडी की बनाई गई। डॉ. धाकड़ ने बताया कि वर्तमान में कोल्ड ओपीडी और सामान्य ओपीडी में आने वाले मरीज अस्पताल परिसर में एक ही गेट से प्रवेश कर रहे थे। अब ओपीडी के सामने बने दो गेटों में से ललितपुर कॉलोनी के सामने वाले गेट से कोल्ड ओपीडी में आने वाले कोरोना संदिग्ध मरीज प्रवेश कर दिखाने के बाद यहीं से वापस लौट जाएंगे। दूसरे गेट से सामान्य ओपीडी में दिखाने आने वाले मरीज अंदर प्रवेश करेंगे। इससे सामान्य ओपीडी में आने वाले मरीज संदिग्ध संपर्क में नहीं आ पाएंगे। कोल्ड ओपीडी में आने वाला मरीज का यहां चेकअप करने के बाद जांच और दवा लेकर वापस चले जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now cold OPD will be in front of trauma center


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/now-cold-opd-will-be-in-front-of-trauma-center-127606759.html

No comments:

Post a Comment