Saturday, August 22, 2020

मकान में चोरी करने वाले बदमाशों से माल बरामद

पटेलनगर कॉलोनी निवासी पंचायत सचिव अशोक कुमार के सूने मकान में 20 अगस्त को चोरी करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर चिमनगंज मंडी पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। बदमाशों को कोर्ट ने सेंट्रल जेल भैरवगढ़ भेज दिया। सूना मकान देख तीनों ने वारदात की थी। पांच मोबाइल, हाथ घड़ी व कैमरा समेत गहने भी ले गए थे। शनिवार को पुलिस ने तिलकेश्वर निवासी सिद्धार्थ, अंटू काला निवासी पटेलनगर व जीतू उर्फ संदीप को गिरफ्तार किया। मंडी पुलिस ने बताया कि बदमाशों से चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Goods recovered from house miscreants


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/goods-recovered-from-house-miscreants-127643199.html

No comments:

Post a Comment