शासकीय माध्यमिक शाला राजेंद्र नगर में न्यूट्रिशन गार्डन के शुभारंभ पर शनिवार को विभिन्न प्रकार की सब्जियों गिलकी ,कद्दू ,लौकी ,के बीजों सहित 16 प्रजाति के पौधों का रोपण स्कूल प्रांगण में सृष्टि सेवा समिति द्वारा किया गया । इस मौके पर प्राचार्य संजीव टंडन ने कहा पर्यावरण की दृष्टि से उत्तम नीम ,आम ,जामुन ,अमरूद ,अमलतास ,हर्र ,बहेड़ा आंवला ,गुलमोहर ,मैदा ,कुसुम ,कुल्लु ,तिनसा आदि बहुत महत्वपूर्ण वृक्ष हैं। इनसे पर्यावरण के उपचार में भी इनका काफी योगदान रहता है। समिति के अध्यक्ष रूपेश लाड़ ने कहा कि आज कोरोना काल को अवसर में बदलकर प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि इस संकुल के अंतर्गत जितने भी विद्यालय हैं ,समिति उन सभी को निशुल्क पौधे उपलब्ध कराएगी। यदि वह सुरक्षा और संरक्षण की जवाबदारी लें। इस अवसर पर स्कूल प्रभारी नविता जैन ,जन शिक्षक देवेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा ,राजेश खन्ना ,रविन्द्र जैन आदि ने पौधों के सुरक्षा संरक्षण की जिम्मेदारी ली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/plants-are-also-planted-with-vegetables-seeds-in-secondary-school-campus-127600384.html
No comments:
Post a Comment