Saturday, August 8, 2020

आठ दिन से आंगनवाड़ी का दलिया मांगकर खा रही थी, बेटियों की भूख-प्यास देखी नहीं गई...

बेटियां पैदा होने पर पति की प्रताड़ना से तंग आकर दो बेटियों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या करने वाली संतोष बाई पति सुरेश पटेल (38) पिछले आठ दिन से आंगनवाड़ी का दलिया खाकर दिन गुजार रही थी। भोजन-पानी को तरस चुकी संतोष बाई और उसकी बेटियों की गांव के लोग चाेरी-छिपे मदद कर रहे थे। संतोष बाई से बेटियों की भूख-प्यास देखी नहीं जा रही थी।
मृतका के बड़े भाई भगवान तिरोले निवासी बुरहानपुर ने बताया कि बहन की मौत के बाद गांव के लोगों ने उसके पति की प्रताड़ना की कहानी सुनाई तो हमारा दिल दहल गया। संतोष बाई के घर में उसके सास-ससुर, जेठ-देवर व भरापूरा परिवार होने के बावजूद उसे भोजन पानी के लिए तरसाया गया। सास-ससुर चाहते तो ये सब नहीं होता। संतोष के पति सुरेश को मजदूर बनाकर रखा गया था। ससुर की 12 एकड़ जमीन में तीन भाइयों के हिस्से बंटवारे हो गए थे। फिर भी सुरेश मजदूरों की तरह रहता था। संतोष बाई और उसकी बेटियों की मौत का जिम्मेदार पूरा परिवार है। हमने पुलिस से मांग की है कि दोषियों पर कठाेर कार्रवाई करें।
शनिवार दोपहर मृतका संतोष बाई, बेटी निकिता व बिंदू का जिला अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। तीनों के शवों को परिजन ग्राम टाकली ले गए। यहां शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया। इसके बाद मृतका के पिता नत्थूलाल तिरोले, मां पुनय बाई, भाई भगवान तिरोले, कृष्णा तिरोले के बयान हुए। परिजन ने भी पुलिस को दिए बयान में प्रताड़ना के आरोप है।
परिजन ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
मृतका के परिजन ने पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। परिजन के बयान दर्ज किए हैं। जांच के बाद दोषियों पर प्रकरण दर्ज करेंगे।
-जगदीश सिद्या, बोरगांव पुलिस चौकी प्रभारी

इधर, सास-ससुर व जेठ-जेठानी की प्रताड़ना से तंग आकर जहर पीया
खंडवा | पंधाना थाना से 12 किमी दूर स्थित ग्राम उदयपुर में ज्योति बाई पति गजानन ने सास-ससुर और जेठ-जेठानी की प्रताड़ना से तंग आकर कीटनाशक पी लिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसका ससुर लक्ष्मण पिता सूपड़ू, सास फुंदा बाई पति लक्ष्मण, जेठ वासुदेव पिता लक्ष्मण व जेठानी कमलीबाई खेत में बोवनी नहीं करने दे रहे थे। महिला व उसके पति के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। घटना 29 जुलाई की है। पंधाना पुलिस ने शनिवार को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। जांच अधिकारी सूरज पाटिल व दीपक मंडलोई ने बताया कि मामला प्रताड़ना का है, जांच के बाद केस दर्ज किया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
For eight days, the porridge of Anganwadi was eating and asking, the hunger and thirst of the daughters was not seen ...


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/for-eight-days-the-porridge-of-anganwadi-was-eating-and-asking-the-hunger-and-thirst-of-the-daughters-was-not-seen-127600395.html

No comments:

Post a Comment