गोरखपुर थाना क्षेत्र की मांडवा बस्ती में गुरुवार की रात एक निगरानीशुदा निक्की उर्फ नीलेश चतरे जो कि नाली में बेहोशी की हालत में मिला था उसकी मेडिकल अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। निक्की को सिर में चोट आई थी। इस मामले में यह भी कहा जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि निक्की घर के सामने बम फोड़कर आतंक मचा रहा था और पुलिस को आता देखकर भागा तो नाली में गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद जाँच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस को क्षेत्रीय लोगों ने बताया है कि गुरुवार की रात बदमाश निक्की क्षेत्र में आतंक मचा रहा था और उसने बम भी फोड़ा था। उसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस मांडवा बस्ती पहुँची तो निक्की भाग निकाला और बाद में उसे घायल स्थिति में नाली में पाया गया। उसे तत्काल ही इलाज के लिए मेडिकल भिजवाया गया। कुछ लोगों ने यह जानकारी भी दी है कि निक्की की पिटाई की गई क्योंकि वह उत्पात मचा रहा था। उस दौरान भीड़ जमा हो गई थी और लोगों ने उसकी पिटाई की थी, वह बचने के लिए भागा था और नाली में गिर गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/murder-or-accident-by-beating-a-crook-with-sticks-pm-report-will-be-revealed-127596989.html
No comments:
Post a Comment