एक मास्क-एक जिंदगी अभियान के तहत शुक्रवार को बिना मास्क के मिले 75 लापरवाह लोगों पर नगर निगम अमले ने कार्रवाई की। उनका चालान बनाकर 7100 रुपए जुर्माना वसूला। उनके हाथों में मैं कोरोना का दोस्त, मैं बुरहानपुर का दुश्मन हूं लिखी तख्ती थमाकर माफी भी मंगवाई। सभी को दोबारा ऐसी लापरवाही नहीं बरतने और मास्क लगाने की हिदायत दी।
एक मास्क-एक जिंदगी अभियान में नगर निगम लोगों को मास्क वितरीत कर रहा है। समाजसेवी मयूर सांखला ने एक हजार और मंसूर सेवक ने 200 मास्क निगम को प्रदान किए हैं। निगम द्वारा ये मास्क गली-मोहल्लों और चौराहों पर लोगों को बांटे जा रहे हैं। कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर सहायक वित्त उपायुक्त सिटोले, सहायक आयुक्त सलीम खान और कमलेश पाटीदार शुक्रवार को जयस्तंभ पहुंचे। यहां से कमल तिराहा पर बिना मास्क घूमने वालों को एनजीओ के सदस्यों की मदद से पकड़ा। 75 लापरवाहों के चालान बनाकर जुर्माना वसूला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/burhanpur/news/75-people-found-wandering-without-wearing-a-mask-challaned-7100-fine-127596993.html
No comments:
Post a Comment