इंदाैर-बैतूल नेशनल हाईवे 47 पर कुसिया के पास गुरुवार रात काे मवेशी काे बचाने में 108 एंबुलेंस खड़े डंपर में जा घुसी। इसमें गर्भवती सहित 5 लाेग घायल हाे गए। गर्भवती काे खातेगांव के शासकीय अस्पताल से हरदा के जिला अस्पताल रैफर किया था। घायलों में एंबुलेंस के ड्राइवर के अलावा दाे महिलाएं व एक पुरुष शामिल है। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं।
हंडिया थाना प्रभारी सीएस सरियाम ने बताया कि देवास जिले के आमला-मनाेरा निवासी क्षमाबाई पति विनाेद (30) काे प्रसव पीड़ा के बाद खातेगांव के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर किया था। गुरुवार रात काे एंबुलेंस क्रमांक एमपी 09 एसी 8050 से गर्भवती क्षमाबाई विनाेद, पति विनाेद पिता रामनिवास (37), क्षमाबाई पति धूमसिंह (40) हरदा आ रहे थे।
इसी दाैरान हाईवे पर कुसिया के सामने अचानक मवेशी एंबुलेंस के सामने आ गया। इससे बचने में एंबुलेंस हाईवे किनारे खड़े डंपर में जा घुसी। इसमें एंबुलेंस का चालक अखिलेश पिता बालाराम निवासी खिरनीखेड़ा सहित 5 लाेग घायल हाे गए। घायलों काे डायल 100, हंडिया 108 से जिला अस्पताल भेजा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों काे गंभीर हालत में भाेपाल रैफर कर दिया। पुलिस ने घायलों के बयान ले लिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/ambulance-collided-in-standing-dumper-to-save-cattle-5-serious-including-pregnant-127596980.html
No comments:
Post a Comment