Wednesday, August 5, 2020

5-10 साल से डीईओ कार्यालय में जमे हुए हैं लिपिक, नहीं बदल रहे किसी का प्रभार

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक ग्रेड-1 व 2 के कर्मचारी 5 और 10 साल से एक ही पद पर जमे हुए हैं। इन कर्मचारियों की नियुक्ति विकासखंड कार्यालय व हायर सेकंडरी स्कूल में है। संबंधित लिपिकों की शिकायत मिलने के बाद पूर्व में तत्कालीन कलेक्टर ने डीईओ को इनके मूल पद पर भेजने के आदेश भी दिए थे लेकिन तब किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय वर्तमान में प्रभारी जिला शिक्षाधिकारी के जिम्मे हैं। यहां के कर्मचारियों पर इनका नियंत्रण नहीं है। जिन कर्मचारियों काे स्कूल में शिक्षक व विकासखंड कार्यालय में काम करना चाहिए वे शिक्षाधिकारी के कार्यालय में बरसों से काम कर रहे हैं। फरवरी में कुछ लोगों ने तत्कालीन कलेक्टर तन्वी सुंद्रियाल से इन कर्मचारियों की शिकायत की थी जिस पर कलेक्टर ने तब जिला शिक्षाधिकारी रहे जेएल रघुवंशी को कर्मचारियों को तत्काल मूल प्रभार पर भेजने के निर्देश दिए थे।
^कुछ कर्मचारी अटैच हैं, इनकी फाइल निकलवाकर कार्रवाई करेंगे। जो जहां पदस्थ हैं उसे वहीं भेजा जाएगा। पहले जो अधिकारी थे उन्होंने इन्हें यहीं रोके रखा है। -संध्या जाधव, प्रभारी डीईओ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/clerks-are-frozen-in-deo-office-for-5-10-years-no-change-is-being-charged-127589857.html

No comments:

Post a Comment