Saturday, August 8, 2020

एक हेक्टेयर निजी भूमि की आड़ में 35 बीघा सरकारी जमीन पर काट दी कॉलोनी

मक्सी रोड पर केशरबाग कॉलोनी के पीछे 27 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जे के मामले में भू माफियाओं के खिलाफ मंडी पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। इसी बीच मक्सी रोड पर शराब गाेदाम के समीप 35 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर कॉलोनी विकसित करने का दूसरा मामला पुलिस तक पहुंचा है। आरोप है कि भू माफियाओं ने एक हेक्टेयर निजी जमीन की आड़ में 35 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर उसे निजी बताते हुए उस पर कॉलोनी विकसित करने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
एसपी मनोज सिंह के पास भू माफियाओं का यह मामला पहुंचा, जिसके बाद जांच शुरू की गई। शिकायतकर्ता बालकृष्ण नागर व अन्य ने पुलिस को सरकारी जमीन पर कब्जा संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराते हुए यह भी बताया है कि खंदार मोहल्ला निवासी अख्तर बेग व सुशील कुमार सेठिया निवासी प्रकाश टाॅकीज की गली ने एमआर 4 पर एक हेक्टेयर निजी जमीन की आड़ में 35 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया व कॉलोनी काटने की तैयारी कर ली है। वहां अंडरग्राउंड ड्रेनेज लाइन, पार्क समेत अन्य कार्य भी कराए जा रहे हैं। सरकारी रिकाॅर्ड में यह जमीन कस्बा उज्जैन की है। मामले की जांच कर रही सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि शासकीय जमीन पर कब्जे की शिकायत के संदर्भ में मौके पर जाकर जांच की गई है व जमीन के सीमांकन के लिए एसडीएम व तहसीलदार को भी पत्र लिखा गया है। आगे की कार्रवाई जमीन सीमांकन के बाद होगी।

27 बीघा पर कब्जे में भी सिर्फ कर्मचारी फंसे
चिमनगंज मंडी पुलिस ने मक्सी रोड केशरबाग कॉलोनी के पीछे 27 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जे के मामले में केस दर्ज कर एक ग्रामीण व दूसरे संबंधित जमीन की देखरेख करने वाले कर्मचारी माणकलाल को गिरफ्तार किया लेकिन जमीन पर कब्जा करने वाले माफिया नहीं पकड़े गए। यह मामला अभी जांच में ही है कि इस बीच फिर 35 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जे का मामला सामने आ गया है।

इंदौर रोड पर अवैध कॉलोनी काटी, दो भू-माफियाओं के खिलाफ केस दर्ज
इंदौर रोड हरिफाटक फोरलेन के पास सरकारी जमीन पर बनाई श्रीराम विहार कॉलोनी में पुलिस व प्रशासन ने जमीन की नपती व जांच प्रक्रिया शुरू कर शनिवार को निगम अधिकारी राजेंद्र रावत की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया। दीपक पिता मनोहरलाल नोकवाल निवासी अर्चना परिसर नानाखेड़ा, मोहनलाल सूर्यवंशी निवासी संजयनगर के खिलाफ मप्र नगर पालिका अधिनियम 1956 के तहत केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि जांच में आरोपियों की संख्या बढ़ेगी। मकानों पर नोिटस भी चस्पा किए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
35 bigha colony cut on government land under the guise of one hectare of private land


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/35-bigha-colony-cut-on-government-land-under-the-guise-of-one-hectare-of-private-land-127600389.html

No comments:

Post a Comment