Saturday, August 22, 2020

जबलपुर में 3 मौतें, 118 नए कोरोना संक्रमित मिले

जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तीन हजार को पार कर गया है। शनिवार को 118 नए संक्रमित मिले, वहीं 3 मरीजों की मौत भी हुई। पहले हजार में लगे थे 128 दिन- 20 मार्च को पहले 4 मरीज मिले थे, 25 जुलाई को 128 दिन बाद संक्रमितों की संख्या 1000 पहुँची थी। दूसरे हजार मरीज 17 दिन बाद 12 अगस्त को हुए।

अब शनिवार 22 अगस्त को 10 दिन में एक हजार नए मरीज मिले हैं। नए संक्रमितों में पुलिस विभाग के एक सब इंस्पेक्टर सहित प्रशिक्षु डीएसपी स्तर के अधिकारी बताए जा रहे हैं, वहीं कोरोना खाते में 3 मरीजों की मौत भी दर्ज हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/3-deaths-118-new-corona-infected-found-in-jabalpur-127643219.html

No comments:

Post a Comment