Tuesday, August 4, 2020

वीर हनुमान मंदिर में 251 दीप जलाए, गोपाल मंदिर क्षेत्र में बनाया राम मंदिर का माॅडल

राम मंदिर निर्माण भूमिपूजन की पूर्व संध्या पर शहर में लोगों ने घर-दुकान, चौराहों व मंदिरों में दीपक जलाए। प्रमुख चौराहों पर स्टैंड लगाकर दीपक जलाए, गए तो कई लोगों ने अपने घरों व दुकान पर भी रोशनी की। तहसील कार्यालय के सामने वीर हनुमान मंदिर पर भक्तों ने 251 और गोपाल मंदिर परिसर में स्थित हनुमान मंदिर पर 108 दीपक जलाए गए। मंदिर में बुधवार शाम को आरती का आयोजन किया गया है। दोपहर में भारत रक्षा मंच द्वारा कारसेवकों का सम्मान व रामधुन बजाकर आरती की जाएगी। भारत रक्षा मंच के धर्मेंद्र गेहलोत ने बताया इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने किया श्रीराम मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ: मंगलवार सुबह कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र की जनता की सुख समृद्धि की कामना करते हुए राम मालीपुरा स्थित श्रीराम व हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंदिर में हवन व पूजन भी किया। इस अवसर पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, बसंत भाटिया, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि पिंटू जायसवाल, ब्लाॅक अध्यक्ष नीलेश पटेल, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अंकुश भटनागर, पूर्व जनपद प्रतिनिधि सुरेश जाधव, कमल जाटव, अनिल सोलंकी आदि मौजूद रहे। गोपाल मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में मंडलम अध्यक्ष व पार्षद देवेंद्र वर्मा, पारस नाहर, सत्यनारायण अटल, कैलाशचंद्र शर्मा लाला सामूहिक रूप से पाठ किया।

श्रीराम सरकार मंडल करेगा सुंदरकांड का पाठ
सोयतकलां | श्रीराम मंदिर निर्माण की भूमिपूजन को लेकर नगर में रामभक्तों में उत्साह है। प्रधानमंत्री 5 अगस्त को नींव पूजन कर श्रीराम मंदिर निर्माण का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर राम सरकार मंडल के कार्यकर्ता सुंदरकांड का पाठ करेंगे। सोयत में आज शाम 5 बजे रावला स्थित अति प्राचीन श्रीराम मंदिर पर उक्त आयोजन होगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया
नलखेड़ा | ब्लॉक कांग्रेस द्वारा हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन रखा गया। कार्यकर्ताओं द्वारा भाग लेकर हनुमान चालीसा पाठ किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष सुंदरलाल यादव ने बताया प्रदेश कांग्रेस के निर्देश अनुसार मंगलवार को प्रदेश में समृद्धि की कामना को लेकर पांडवकालीन बल्डावदा हनुमान मंदिर पर चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद चारधाम मंदिर जायसवाल कॉलोनी में सुंदरकांड किया।
बाबा को चोला चढ़ाया
सुसनेर | ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण एवं ब्लॉक कांग्रेस नगर की ओर से नगर के खेड़ापति हनुमान मंदिर में प्रतिमा को चोला चढ़ाया तथा हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष रामलाल सौंधिया एवं आशिक हुसैन बोहरा का फूलमालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया।
हनुमान चालीसा का पाठ किया
तनोड़िया | पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला चौक स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचे और प्रदेश की समृद्धि खुशहाली की कामना करते हुए सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर पूजन अर्चन किया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व मंडी उपाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राठौड़, अर्जुनसिंह राठौड़, भरत जायसवाल, दिनेश पालीवाल, दिलीपसिंह केलवा, धर्मेंद्र पालीवाल ओम शर्मा आदि मौजूद थे।
बड़ौद में आयोजित हनुमान चालीसा पाठ में दिखी कौमी एकता की मिसाल
बड़ौद | स्थानीय हनुमानगढ़ी मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में भगवान हनुमानजी की पूजा-अर्चना कर महाआरती व हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस अवसर पर रमेशनारायण शर्मा, जनपद एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरूसिंह परिहार, शांतिलाल गुप्ता, प्रकाश शर्मा, आनंदस्वरूप श्रीवास्तव, हाजी सुकू पटेल, यूसुफ हुसैन बोहरा, इरशाद मंसूरी, पूर्व सरपंच अमरसिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
1988 में निकली झांकी में दर्शा दिया था अयोध्या में बनने श्रीराम मंदिर का स्वरूप
सुसनेर | 1990 में मंदिर निर्माण के आंदोलन से पूर्व 1988 में ही सुसनेर के शुक्रवारिया में स्टेट बैंक चौराहे पर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर जन्माष्टमी पर शहर के राम भक्तों ने 2 मंजिल श्रीराम मंदिर की झांकी बनाई थी। 32 साल पहले की गई कल्पना आज अयोध्या में साकार होने जा रही है। मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा ने बताया झांकी निर्माण करने वाले कई लोग अब दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उस समय मंदिर निर्माण का जो स्वरूप झांकी में दिखाया था वह आज साकार हो रहा है। शर्मा ने बताया पेंटर स्व. नकुल हरदेनिया, बद्रीप्रसाद शर्मा, टेकचंद गेहलोत, हेमराज जायसवाल, रमेश उपाध्याय, स्व. खुशीलाल चौहान आदि ने झांकी निर्माण में सहयोग दिया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Burn 251 lamps in Veer Hanuman temple, model of Ram temple built in Gopal temple area


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shujalpur/news/burn-251-lamps-in-veer-hanuman-temple-model-of-ram-temple-built-in-gopal-temple-area-127586497.html

No comments:

Post a Comment