श्री राम मंदिर के निर्माण शुभारंभ पर पूरे अवधपुरी में ऐसा लग रहा है कि जैसे भगवान श्री राम अपने 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे हों। अवधपुरी में दीपावली सा माहौल है। लोगों में भक्ति चरम पर पहुँच गई है। हर मंदिर, घर को देखकर कहा जा सकता कि राम राज्य लौट आया हो। उक्त बात श्री राम मंदिर निर्माण शुभारंभ अवसर पर अयोध्या के मुख्य आयोजन में आतिथि के रूप शामिल डॉ. श्यामदास महाराज ने फोन पर हुई चर्चा में कही। महाराज जी ने बताया कि प्रधानमंत्री के वक्तव्य के बाद ऐसा लगा रहा है, जैसे देश में नई क्रांति हुई हो। देश फिर अपने पुराने गौरव को प्राप्त कर रहा हो। आने वाले दिनों में इसका असर पूरे देश में देखने को मिलेगा। उनका कहना था कि पूरी अयोध्या में चारों ओर खुशियाँ ही खुशियाँ हैं। हर कोई उत्साहित है। महाराज जी ने कहा कि अयोध्या में राम जन्म भूमि निर्माण के भूमिपूजन को देखकर पूरी दुनिया भाव-विभोर हो गई। भारत ने विश्व गुरु बनने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है तथा जल्द ही भारत का विश्वगुरु बनने का मार्ग प्रशस्त होगा। शासन-प्रशासन इस दिशा में साकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहा है। मैं भी इस विराट श्री राम मंदिर के पावन भविष्य की कल्पना से अभिभूत हूँ। रामराज्य की स्थापना के संकल्प का भी न्यास हुआ है। विश्व का कल्याण हो और भगवान श्रीरामचंद्र जी सबकी रक्षा करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/dr-shyamdevacharya-maharaj-said-an-atmosphere-like-new-revolution-in-the-country-as-if-lord-has-returned-to-avadhpuri-after-14-years-of-exile-127589905.html
No comments:
Post a Comment