Sunday, August 9, 2020

जिले में 11वीं माैत, 8 लाेग 60 वर्ष से अधिक के

जिले में काेराेना से 11वीं माैत पिपरिया निवासी 85 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दाैरान भाेपाल के हमीदिया अस्पताल में हुई है। जिला पंचायत सीईओ मनाेज सरियाम और पिपरिया बीएमओ डाॅ. एके अग्रवाल ने माैत की पुष्टि करते हुए बताया कि पिपरिया निवासी गाेविंद राम पुराेहित (85) की माैत काेराेना से भाेपाल में हाेने की सूचना शनिवार देर रात मिली। उन्हें शुगर व ब्लड प्रेशर व हार्ट की समस्या थी। पिपरिया में 1 अगस्त काे उनकी रिपाेर्ट काेराेना पॉजिटिव आई थी, 3 अगस्त काे उन्हें होशंगाबाद रैफर किया। जहां से परिजन उन्हें भाेपाल ले गए। हमीदिया में इलाज चल रहा था। उनके बेटे की रिपाेर्ट 30 जुलाई काे पॉजिटिव आई थी।
8 माैत 60 साल से ऊपर की, 3 माैत अंडर 50 की
जिले में अब काेराेना से 11 माैत हुई हैं। इसमें से 60 वर्ष से अधिक के 8 मरीजों की माैत हुई है, जबकि तीन पचास साल से नीचे के हैं। इनमें 26, 32, 45 वर्ष के युवाओं की माैत हुई है। जिले में अभी तक बुजुर्गों की माैत के आंकड़े ज्यादा हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/11th-maith-in-district-8-people-over-60-years-old-127603496.html

No comments:

Post a Comment