Wednesday, August 5, 2020

ऑनलाइन प्रवेश के लिए कॉलेज में बनाएं 10 काउंटर

बुधवार से स्नातक कक्षाओं में ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हुई। शैक्षणिक सत्र-2020-21 के तहत 5 से 20 अगस्त तक बीकॉम, बीए, बीएससी और बीबीए जैसे स्नातक स्तर की कक्षाओं में प्रवेश के लिए छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे, जबकि स्नातकोत्तर स्तर की कक्षाओं एमकॉम, एमए और एमएससी में प्रवेश के लिए 13 से 28 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन होंगे। वहीं उच्च शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए काॅलेज में कम से कम 10 सत्यापन केंद्र बनाने के आदेश दिए हैं। िजससे डिस्टेंसिंग के साथ करीब 500 विद्यार्थी प्रमाण पत्रों का सत्यापन करा सके। साथ ही विभाग ने कोरोना संक्रमण के कारण फीस में राहत दी है। ऑनलाइन कॉलेज अलॉटमेंट के बाद छात्रों को शुरुआत में आधी फीस ही जमा करनी होगी। बाकी शुल्क कॉलेज खुलने के बाद जमा करना होगा। इस बार एक ही काउंसलिंग शासन के जरिये ऑनलाइन होगी। बाकी के दो चरण कॉलेज लेवल काउंसलिंग के होंगे। हालांकि इसके आवेदन ऑनलाइन होंगे और उसी प्रक्रिया से होंगे। जिले के 11 कॉलेजों में ऑनलाइन तथा एक कॉलेज में सीधे ऑफलाइन प्रवेश होंगे।
प्रवेश के लिए पंजीयन व च्वाइस फिलिंग अब 14 अगस्त तक होगी
नए शैक्षणिक सत्र में शासकीय एवं निजी आईटीआई में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया 1 जुलाई से प्रारंभ है। पूर्व में आईटीआई प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई थी जिसे अब बढ़ाकर 14 अगस्त किया गया है। नए सत्र में शासकीय अथवा प्राइवेट आईटीआई में प्रवेश के लिए अभ्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग करना अनिवार्य होगा। एमपी ऑनलाइन में रजिस्ट्रेशन, त्रुटि सुधार व इच्छित संस्थाओं में व्यवस्थाओं की प्राथमिकता के क्रम का विकल्प तथा च्वॉइस फिलिंग में त्रुटि सुधार के लिए पोर्टल पर व्यवस्था निर्धारित की गई है। इस सत्र में आवेदक 100 विकल्प भर सकते हैं। प्रवेश की कार्यवाही मेरिट अनुसार निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थी जिसे उसका प्रथम विकल्प आवंटित हुआ है यदि वह प्रवेश नहीं लेता है तो उसका प्रवेश निरस्त हो जाएगा तथा वह आगे की काउंसलिंग के लिए पात्र नहीं होगा।

28 अगस्त को यूजी और 4 सितंबर को पीजी कोर्स की पहली लिस्ट अाएगी
12वीं की मेरिट के आधार पर यूजी में प्रवेश की पहली सूची 28 अगस्त को आ जाएगी। जिस छात्र को जो कॉलेज मिलेगा, उसमें उसे 2 सितंबर तक फीस और दस्तावेज जमा करना होंगे। वहीं पीजी में प्रवेश की पहली सूची 4 सितंबर को आएगी। 13 सितंबर तक फीस जमा करना होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/make-10-counters-in-college-for-online-admission-127589871.html

No comments:

Post a Comment