सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में संकट मोचन पहाड़ी स्थित होउसिंग वार्ड कॉलोनी में 3 जुलाई की शाम 10 लाख की रंगदारी न देने पर दो आरोपियों ने प्रोपर्टी डीलर के घर पर हवाई फायरिंग की। पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले और हवाई फायरिंग करने वाले एक आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है। जबकी हवाई फायरिंग करने वाला दूसरा आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से दूर है।
बता दें कि पिछले दिनों हाउसिंग वार्ड कॉलोनी के प्रोपर्टी डीलर मुहम्मद हमीद से वहीं के जानिसार खान ने 10 लाख रुपए रंगदारी के रूप में मांगे। रुपए न देने पर आरोपी ने अपने दो साथियों से हमीद के घर पर 3 जुलाई की शाम हवाई फयरिंग करते हुए डाराने का प्रयास किया। यह घटना पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने पर पुलिस ने रंगदारी मांगने और हवाई फयरिंग करने वाले सहित 3 आरोपियों पर मामला दर्ज किया। सोमवार की देर रात मुख्बिर की सुचना पर पुलिस ने इनमें रंगदारी मांगने वाले जानिसार खान और हवाई फायरिंग करने वाले शेख जावेद को गिरफ्तार किया है। जबकी एक आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से दूर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/two-caught-firing-for-extortion-of-10-lakhs-127586550.html
No comments:
Post a Comment