नर्मदा तट पर सोमवार को गंगा दशहरा का पर्व मनाया गया। मां नर्मदा व मां गंगा का पूजन और आरती कर भयड़ा प्रसादी का भोग लगाया गया। कोरोना संक्रमण के चलते श्रद्धालु कम संख्या में पहुंचे। ब्राह्मण परिवार व कुछ श्रद्धालुओं की उपस्थिति में ही पूजन कार्यक्रम हुआ। मुख्य घाट पर पं. गोविंद चतुर्वेदी, मातंगेश्वर घाट पर मां रेवा आरती समिति के पं. प्रदीप शर्मा व काशी विश्वनाथ घाट के पास पं. अंकुर दलाल ने 10 दिनों से जारी गंगा लहरी कथा का विराम किया। मां नर्मदा के साथ गंगाजी की आरती की गई। भयड़ा प्रसादी बांटी। नर्मदा के जलस्तर में 2 फीट की बढ़ोतरी देखी गई।
इधर... मां नर्मदा का पूजन कर चढ़ाई चुनरी
कसरावद | गंगा दशहरा पर्व पर पुलिस ने नर्मदा घाट पर निगरानी की। स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं को रोका। इसके बाद भी कई लोगों ने स्नान कर पुण्य लाभ लिया। श्री शालीवाहन शिव मंदिर परिसर के पास घाट पर नर्मदा परिक्रमावासी नर्मदा माई ने चुनरी समर्पित की। इससे पहले मां नर्मदा का दूध से अभिषेक व पूजन किया। उन्होंने कहा हर गंगा दशमी पर चुनरी समर्पण करती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/aarti-of-maa-narmada-ganga-is-offered-as-an-indulgence-in-fear-127365725.html
No comments:
Post a Comment