Sunday, June 28, 2020

धर्मशाला में रह रहे एक प्राध्यापक, 8 साल से वेतन नहीं मिला

कोरोना संकट काल में वेतन और सहायता से वंचित एक प्राध्यापक इटारसी की गोठी धर्मशाला में रह रहे हैं। विगत तीन माह से अनेक आवेदन और आश्वासनों के बावजूद इटारसी निवासी और जबलपुर विवि में अर्थशास्त्र के प्राध्यापक डॉ. अमिताभ शुक्ल आठ साल से वेतन और आर्थिक अनुदान से वंचित हैं। इन्होंने न्याय के लिए कोर्ट की शरण भी ली है। लॉकडाउन में उन्होंने वर्धा के सेवाग्राम आश्रम में आर्थिक परेशानी व खराब स्वास्थ्य में बिताई। उनके द्वारा महाराष्ट्र शासन, मप्र शासन, कुलपति रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय और कलेक्टर जबलपुर को किए गए अनुरोध पर आर्थिक सहायता का आश्वासन दिए जाने पर भी पिछले तीन माह में अब तक सहायता प्राप्त नहीं हुई है। डॉ. शुक्ल ने होशंगाबाद कलेक्टर काेे भी अपनी परेशानी बताई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/itarsi/news/a-professor-living-in-dharamshala-did-not-get-salary-for-8-years-127458707.html

No comments:

Post a Comment