Thursday, June 25, 2020

खंडोदा में पत्नी की दराते से हत्या की, पति फरार

ग्राम खंडोदा में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात पति ने पत्नी की दराते से हमला कर हत्या कर दी। थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने बताया कि ग्राम की राधाबाई उम्र 30 साल की रात 10 से 11 बजे पति रतनलाल ने दराते से गले पर वार कर हत्या कर दी एवं फरार हो गया। मृतका के देवर राहुल पिता मोतीलाल ने सुबह इंगोरिया थाने में सूचना दी। इस पर इंगोरिया थाना प्रभारी शर्मा, एडिशनल एसपी आकाश भूरिया एवं एफएसएल अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां तफ्तीश कर पंचनामा बनाया और शव का पीएम करवाया।
पुलिस ने बताया कि रात में राधा व रतन के बीच झगड़ा होने पर शोर पड़ोसियों ने सुना था। वारदात के बाद पति रतन बाहर से दरवाजा लगाकर कहीं चला गया। राधाबाई का विवाह रतनलाल से 10 साल पहले हुआ था। उनके कोई संतान नहीं थी। हत्या का कारण अभी पता नहीं चला है। फरार पति की खोजबीन में इंगोरिया पुलिस जुटी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/nagda/news/khandoda-murdered-wife-with-scolding-husband-absconding-127448677.html

No comments:

Post a Comment