Monday, June 1, 2020

कोरोना मरीज बढ़ने के साथ बढ़ी लापरवाही बिना मास्क घूम रहे लोग

जिले में जैसे-जैसे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वैसे-वैसे लोग कोरोना महामारी को लेकर लापरवाह होते जा रहे हैं।मेडीकल ऑफिसर डॉ. पंकज शुक्ला, सुपरवाइजर महेंद्र पुष्पद ने सोमवार को बस स्टैंड और बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकतर लोग बिना मास्क लगाकर धूम रहे थे। साथ ही दुकानों पर सामान खरीदने के लिए सोशल डिस्टेंस का भी पालन नहीं किया जा रहा था। डॉ. शुक्ला ने लोगों से कहा कि हमारे देश में करीब दो लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब हमें और अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। अब हमें एसएमएस यानि एस सैनिटाइजेशन, एम मास्क का प्रयोग और एस सोशल डिस्टेंस को अपनाने की बहुत जरूरत है। तभी हम कोरोनो से जंग लड़ जाएंगे। लेकिन लोग लोकडाउन में डील मिलने की वजह से लापरवाह होते जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People moving around masks without increasing carelessness as corona patient grows


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/people-moving-around-masks-without-increasing-carelessness-as-corona-patient-grows-127365726.html

No comments:

Post a Comment