रविवार रात को ईसागढ़ शहर के आसपास टिड्डी दल देखा गया। टिड्डी दल ईसागढ़ शिवपुरी रोड पर भेलमासा गांव के बाहर देखा गया। लोगों की सूचना पर तुरंत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और टिड्डी दल को आवाज कर भगाया।
सूचना मिलने पर एसडीएम ब्रिज बिहारी श्रीवास्तव, तहसीलदार गजेंद्र लोधी, एसएडीओ मेहताब सिंह गुर्जर, जनपद सीईओ एमके जैन, थाना प्रभारी दीपक जाधव सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने इससे पहले ही फायर ब्रिगेड को मौके पर भेज दिया। खेतों में बड़ी संख्या में टिड्डियां बैठी थी। साथ ही पास खड़े बमूर एवं अन्य पेड़ों पर टिड्डियों ने हमला कर दिया। फायर ब्रिगेड में केमिकल मिलाकर टिड्डी दल पर छिड़काव किया। वहीं वाहनों हॉर्न बजाए। इससे टिड्डी दल वहां से भाग गया। सोमवार को सुबह महुअन, छपरा, मामोन सहित अन्य गांव के ऊपर से टिड्डी दल गुजरता दिखाई दिया। इससे लोगों में दहशत का माहौत है। जिन गांव से टिड्डी दल गुजरा वहां लोगों ने थाली, तसला, ढोल आदि बजाकर टिड्डियों को भगवाने का प्रयास किया।
नहीं हुआ किसी भी प्रकार का कोई नुकसान
एसएडीओ मेहताब सिंह गुर्जर ने बताया कि ईसागढ़ क्षेत्र में टिड्डी दल से अभी किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल टिड्डी दल खेतों के किनारे खड़े पेड़ों के पत्तों को नुकसान पहुंचा रहा है। हमने विभाग के सभी ग्राम सेवकों को अलर्ट कर दिया है जैसे ही किसी गांव में या उसके नजदीक यह दल दिखाई देता है तुरंत हम मौके पर पहुंचेंगे और प्रयास करेंगे कि इसे आगे तक खदेड़ दिया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/locust-party-on-sunday-night-in-bhelmasa-village-on-isagarh-shivpuri-road-driven-away-by-playing-thali-tasla-dhol-and-horns-of-vehicles-127365736.html
No comments:
Post a Comment