भाजपा की प्रदेश मंत्री रही श्रेष्ठा जोशी निवासी इंदौर पर पार्टी कार्यकर्ता लाखन चौहान ने एट्रोसिटी एक्ट में रिपोर्ट की है। आरोप है जोशी उसे धमका रही है, चार माह से पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। लाखन ने शुक्रवार को कंट्रोल रूम पर धरना दिया। एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। अजाक थाना डीएसपी ज्योति भार्गव ने कहा गिरफ्तारी के लिए दो बार इंदौर स्थित निवास पर दबिश दी है। वह घर पर नहीं मिली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/strike-on-control-room-for-arrest-of-bjp-leader-127452194.html
No comments:
Post a Comment