नगर से 10 किमी दूर गांव फर्नाखेड़ी में गुरुवार काे मटन दुकान पर अज्ञात कारणों के चलते विवाद हाे गया। इसमें खाचराैद इमामबाड़ा के पास निवासी रामप्रसाद पिता बगदीराम (35) को हाथ मे गंभीर चोट आई। इसे रतलाम और वहां से अहमदाबाद रैफर किया गया।
जानकारी के अनुसार रामप्रसाद मटन की दुकान पर बैठा था, तभी उसका किसी बंटी नामक युवक से विवाद हाे गया। इसके चलते बंटी ने तलवार से रामप्रसाद पर वार कर दिया। रामप्रसाद के एक हाथ की कोहनी में गंभीर चोट आने से उसका हाथ लटक गया। लोगों ने एम्बुलेंस 108 पर कॉल किया। 108 के डाॅ. देव सोलंकी व पायलट धर्मेंद्र तिवारी ने बताया घायल का उल्टा हाथ कोहनी से पूरी तरह से लटक चुका था, हड्डियां बाहर आ गई थी। सिविल हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. राहुल विश्वास ने उसे जिला अस्पताल रतलाम रैफर किया। वहां से भी घायल को अधिक चोट अाने पर अहमदाबाद रैफर किया गया। मामले में एसआई एम.एस. कुशवाह ने बताया कि विवाद की सूचना मिली थी, लेकिन शाम तक किसी भी व्यक्ति ने शिकायत नहीं की, इस वजह से घटना की जानकारी नहीं है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/khachrodh/news/youth-killed-in-dispute-hand-severed-ahmedabad-refer-127448662.html
No comments:
Post a Comment