Sunday, June 28, 2020

भाजपाइयों ने पूर्व सीएम कमलनाथ के पुतले में आग लगाई, पुलिस ने डाला पानी

रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केसला के बाजार में कमलनाथ का पुतला जलाया। जब कार्यकर्ता चीनी-कमलनाथ भाई-भाई की नारेबाजी कर मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री के पुतले में आग लगा रहे थे तब पुलिस आ गई। एक पुलिसकर्मी ने दौड़कर कुप्पी से पानी डाला। पीछे से आए पुलिस वालों ने जलते हुए पुतले को घेर लिया। पुतला दहन करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का तर्क था कि कमलनाथ ने यूपीए सरकार मे केंद्रीय मंत्री ( वाणिज्य) रहते हुए चीन को आयात शुल्क में भारी छूट दी थी जिसके परिणाम स्वरूप भारत के लघु एवं कुटीर उद्योग को बहुत भारी नुकसान हुआ। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी को चीन ने आर्थिक लाभ पहुंचाया गया। भाजपाइयों ने इसे देशद्रोह बताया। इस अवसर पर भाजपा केसला मंडल के प्रभारी शैलेंद्र दीक्षित, मंडल महामंत्री सुशील बरकड़े, पार्टी नेता बनवारी राठौर, शिवनाथ यादव, हरी श्रीवास, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील बाबा, युवा नेता अजय बाजपेई, अमित यादव, निलेश ठाकुर, शानू राठौर, विष्णु सिरोहिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/itarsi/news/bjp-leaders-set-fire-to-effigy-of-former-cm-kamal-nath-police-poured-water-127458711.html

No comments:

Post a Comment