कोरोना वायरस महामारी के कारण देश भर में 75 दिन तक लॉकडाउन लगा रहा। इससे शादी विवाह सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई थी। इससे बैंड, डीजे, टैंट, फोटो ग्राफर और ढोल आदि धंधे से जुड़े लोगों के सामने अब परिवार की रोजी रोटी कमाने का संकट उत्पन्न हो गया है। इन लोगों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि ढाई माह से शादी विवाह हुए ही नहीं अगर हुए भी तो बिना बैंड बाजों, टैंट आदि लगाए शादियां हुई। इनमें दोनों परिवारों के 5 से 10 लोगों ने शामिल होकर शादियां कर ली। इसमें डीजे, फोटो ग्राफर, बैंड बाजे वालों को नहीं बुलाया गया। न हीं टैंट आदि लगाए गए। शादियों में कम लोगों के आने और तरह-तरह के भोजन और मिष्ठान नहीं बनने से डिस्पोजल सामग्री भी नहीं बिकी। डिस्पोजल सामग्री का व्यापार करने वालों के परिवार के आगे आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया।
इससे इन लोगों को अपने परिवार का पालन पोषण करने की चिंता लगी है। इन लोगों ने शासन से इस समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग करते हुए आर्थिक सहयोग करने की मांग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/bands-djs-drummers-and-photographers-seek-financial-support-from-the-administration-127365730.html
No comments:
Post a Comment