सरकार ने विभिन्न कैटेगरी के राशनकार्ड धारकाें काे मुफ्त राशन देने की घाेषणा की थी लेकिन जिन लाेगाें के राशन कार्ड इन कैटेगरी में नहीं हैं, उन जरूरतमंदाें काे राशन नहीं मिल रहा है। ऐसे कुछ राशनकार्ड धारी साेमवार सुबह कलेक्टाेरेट पहुंचे।
प्रभारी जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी शिवानी तरेटिया समस्या सुनने पहुंची। लाेगाें ने कहा कि प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री कह रहे हैं कि गरीबाें काे मुफ्त राशन दिया जाएगा लेकिन हम गरीबाें काे नहीं मिल रहा है। राशन कार्ड लेकर उचित मूल्य दुकान पर जाते हैं ताे भगा देते हैं। तरेटिया ने कहा- पात्र परिवाराें काे ही खाद्यान्न पर्ची दी जा रही है।
यदि खाद्यान्न पर्ची नहीं है ताे राशन नहीं दिया जा सकता। आप लाेगाें की बात वाजिब है लेकिन हमारे स्तर पर निराकरण नहीं हाे सकता। आपका ज्ञापन हम वरिष्ठ कार्यालय काे पहुंचा देंगे। लाेग बार-बार सवाल करते रहे लेकिन तरेटिया हर बार कहती रही कि जब तक शासन के निर्देश नहीं आते, हम अपात्र राशनकार्ड धारकाें काे राशन नहीं दे सकते। गुहार लगाने पहुंचे लाेग निराश लाैटे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/the-prime-minister-and-the-defense-minister-are-saying-that-poverty-will-be-given-to-the-poor-but-we-are-not-getting-any-127365731.html
No comments:
Post a Comment