Saturday, April 18, 2020

ऑनलाइन बिक्री के विरोध में उतरा रतलाम इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन

केंद्र सरकार ने इलेक्ट्राॅनिक सामान की बिक्री 20 अप्रैल से ऑनलाइन शुरू करने के आदेश दिए हैं। इसके जरिए खरीदार टीवी, एलईडी मोबाइल, फ्रिज, एसी आदि सामान घर बैठे मंगा सकेंगे। केंद्र सरकार की इस गाइडलाइन का रतलाम इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन ने विरोध जताया है।
एसोसिएशन से जुड़े जय शर्मा, मनीष जैन, अंतिम दख, आनंद धनवानी, पुनीत भंडारी ने बताया हम लंबे समय से बंद अपने व्यापार के दोबारा शुरू होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं लेकिन इस आदेश से हमारी सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। गर्मियों के सीजन को देखते हुए व्यापारियों ने काफी मात्रा में प्रोडक्ट जैसे एसी फ्रिज, कूलर, फैन का स्टॉक करके रखा है। अगर ऑनलाइन व्यापार को बढ़ावा मिलेगा तो स्टाॅक धरा का धरा रह जाएगा।
कोरोना के इस महामारी से शहर में काफी दिक्कतों का सामना हो रहा है। ऑनलाइन डिलीवरी के चलते कितने ही लोग इसमें शामिल होंगे जो कि कोरोना को एक घर से दूसरे घर पहुंचाने में मदद करेंगे। यह एक नुकसानदायक कदम हो सकता है। अतः सरकार ऑनलाइन बिजनेस प्रतिबंध करते हुए स्थानीय व्यापारी से ही ग्राहकों को सामान खरीदने की सुविधा दे। लघु एवं मध्यम वर्ग का व्यापारी ही भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। इसको नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। यह निर्णय अगर वापस नहीं होता है तो व्यापारी एसोसिएशन को हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ेगा। सरकार, कलेक्टर एवं प्रशासन से अनुरोध कर सहयोग प्रदान करने की मांग की गई है। सभी ने जनता से भी अपील है कि इस महामारी के दौर में ऑनलाइन खरीदारी ना करते हुए लोकल व स्थानीय दुकानदारों से खरीदी की गुजारिश की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ratlam Electronic Association to protest against online sales


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/ratlam-electronic-association-to-protest-against-online-sales-127195668.html

No comments:

Post a Comment