Saturday, April 18, 2020

गांजा तस्करी में शामिल नगर सुरक्षा समिति सदस्य के दो फरार साथी गिरफ्तार

बिलपांक के पास उच्चानियापाड़ा में गांजे के साथ गिरफ्तार नगर सुरक्षा समिति सदस्य के फरार दो साथियों को नामली पुलिस ने शनिवार सुबह बांगरोद से गिरफ्तार किया। एनडीपीएस मामलों के विशेष न्यायाधीश विवेककुमार श्रीवास्तव ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में 30 अप्रैल तक सैलाना जेल भेजने के आदेश दिए।
सोमवार को पुलिस ने उच्चानियापाड़ा में कार से 1 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त कर आरोपी नगर सुरक्षा समिति सदस्य बद्रीलाल पिता पीरूलाल तथा उसके साथी दिलावर नायता को गिरफ्तार किया था। दो साथी महेश तथा बालकृष्ण उर्फ
ओमजी पंडित मौके से फरार हो गए थे। गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की। आरोपी बांगरोद निवासी महेश पिता भगवती पाटीदार (34) तथा बालकृष्ण पिता कृपाशंकर जोशी (49) को बांगरोद से शनिवार को गिरफ्तार किया। प्रकरण की जांच कर रहे नामली थाना प्रभारी महेशचंद्र दुबे ने बताया दिलावर ने मोबाइल से फोन लगाकर गांजा मंगवाया था। चारों आरोपी गांजा पीने के आदी हैं और खुद के लिए लाए थे। गांजा देने वाले आरोपी का पता लगाने के लिए मोबाइल सिम धारक की जानकारी मंगवाई है।

प्रधान आरक्षक और साथी को जेल भेजा, सप्लायर रिमांड पर
गांजा तस्करी के अन्य प्रकरण में गिरफ्तार प्रधान आरक्षक कैलाशचंद्र जमरा, उसके साथी अजयसिंह भाटी और सप्लायर रतन पिता रुग्गा मकवाना (60) निवासी भैरूपाड़ा (बदनावर) को दीनदयाल नगर थाना प्रभारी वीडी जोशी ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया। विशेष न्यायाधीश विवेक कुमार श्रीवास्तव ने प्रधान आरक्षक कैलाश और साथी अजयसिंह को 30 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में सैलाना जेल भेजने के आदेश दिए। थाना प्रभारी जोशी ने बताया पूछताछ के लिए आरोपी रतन को रविवार तक पुलिस रिमांड पर सौंपने के आदेश हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two absconding companions of Municipal Safety Committee member involved in cannabis smuggling arrested


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/two-absconding-companions-of-municipal-safety-committee-member-involved-in-cannabis-smuggling-arrested-127195669.html

No comments:

Post a Comment