Monday, April 6, 2020

बंद के निर्देश के बाद भी आबकारी अफसरों ने मिलान के लिए खुलवाईं शराब दुकानें


ग्वालियर| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान शराब दुकानें बंद करने के निर्देश के बाद शासन व अाबकारी विभाग ने 14 अप्रैल तक शराब की दुकानें नहीं खोलने के निर्देश दिए। इसके बाद भी सोमवार को शहर में शराब की दुकानें स्टॉक मिलान के लिए खोली गईं। आदेश के बाद भी आबकारी विभाग द्वारा स्टॉक मिलान की जल्दबाजी का कारण कोई नहीं समझ पा रहा है। स्टॉक मिलान के पीछे शराब ठेकेदारो‌ं का दबाव बताया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में शराब ठेकेदारों के गोदाम से तत्कालीन कलेक्टर अनुराग चौधरी ने छापामार कार्रवाई कर एक करोड़ रुपए की अवैध शराब पकड़ी थी। अवैध शराब की खबर आबकारी विभाग के अधिकारियों को नहीं थी। शहर में सोमवार को सिटी सेंटर, कुम्हरपुरा, हजीरा व ग्वालियर क्षेत्र में शराब की दुकानें खोली गईं। इन दुकानों में स्टॉक मिलान किया गया, जबकि लॉकडाउन से पहले 13 अप्रैल को भी स्टॉक मिलान की कार्रवाई की जा सकती थी। इस कार्रवाई के पीछे शराब के स्टॉक में ठेकेदारों द्वारा गड़बड़ी किए जाने का षडयंत्र बताया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-excise-officers-opened-liquor-shops-for-milan-even-after-the-direction-of-bandh-071559-6984265.html

No comments:

Post a Comment