कोविड वेस्ट के निष्पादन के संबंध में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गाइडलाइन तैयार की है। अस्पताल में इसका पालन हो रहा है अथवा नहीं, यह सुनिश्चित करने के लिए प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी मंगलवार को जेएएच पहुंचे और यहां तैयार किए गए आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण किया।
बोर्ड के कार्यपालन यंत्री आरके रोहिताश ने बताया, कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। जिन वार्डों में संदिग्ध व संक्रमित मरीजों को रखा गया है, उन वार्डों से निकल रहे कोविड वेस्ट से संक्रमण नहीं फैले, यह सुनिश्चित करने के लिए कोविड वेस्ट को उसी दिन निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि इंसीनरेटर का संचालन कर रही कंपनी के कर्मचारी को भी पीपीई (पर्सनल प्रोटेक्शन इक्युपमेंट) दी गई है, ताकि वेस्ट कलेक्शन के दौरान कर्मचारी संक्रमण की चपेट में नहीं आए।
निरीक्षण के दौरान सभी वार्डों में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। जबकि आंतरी स्थित इंसीनरेटर में निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री ने कर्मचारियों को सोडियम हाईपोक्लोराइड का छिड़काव करने का निर्देश दिया। मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि गाइडलाइन का शत प्रतिशत पालन किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/pollution-board-officials-arrived-to-investigate-whether-kovid-west-is-destroying-127135668.html
No comments:
Post a Comment