Thursday, April 9, 2020

मंदसौर, अफजलपुर और सीतामऊ में किराना दुकानें बंद, होम डिलेवरी की व्यवस्था

जिले के चारों तरफ सीमावर्ती जिलो में कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले में खतरा बढ़ गया है। ऐसे में अब प्रशासन भी सख्त है। जिला प्रशासन ने सीतामऊ, मंदसौर शहर व अफजलपुर में किराना दुकानों को बंद करा दिया। सीतामऊ में दो दिन से यह व्यवस्था लागू है, जिसका असर दिखने लगा है। इसके बाद अब अफजलपुर व मंदसौर में इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। इसके साथ प्रशासन ने नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया। आवश्यक सेवा के अतिरिक्त कोई भी वाहन पर दिखा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मंदसौर जिले की सीमा पर लगे प्रतापगढ़, झालावाड़, रतलाम व नीमच की तरफ भीलवाड़ा में कोरोना पॉजिटिव मिलाहै। इससे मंदसौर में कोरोना का खतरा बढ़ा हुआ है। प्रशासन ने जिले को महामारी से बचाने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। प्रशासन ने मंदसौर शहर, सीतामऊ और अफजलपुर में किराना दुकानों को बंद कर दिया है। यहां किराना व्यापारियों के नाम व नंबर की सूची सार्वजनिक की है। जिसे सामान की जरूरत है वह अपने पास के किराना व्यापारी को फोन लगाकर घर पर सामान बुलवा सकता है।

समीप के किराना वाले को वाट्सएप करें, वह लाकर देना सामान
शहर में कोरोना वायरस के चलते 16 दिनों से लॉकडाउन है। जिला प्रशासन के आदेश पर शहर की सभी किराना दुकानों को बंद कर दिया गया है। अब शहरवासियों को नजदीक किराना दुकान से राशन उपलब्ध होगा। वह भी घर से निकले बिना। आपको किराना एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध सूची में से नजदीकी व्यापारी के व्हाट्सअप पर राशन की सूची डालना है। वह स्वयं आपके घर तक राशन पहुंचाकर पेमेंट लेंगे।

यहां भी घर-पहुंच व्यवस्था शुरू करेंगे
एसपी हितेश चौधरी ने बताया कि घर पहुंच सेवा को मल्हारगढ़, दलौदा व शामगढ़ में लागू कर दिया जाएगा। एक सप्ताह में जिले भर में इस तरह की व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सामान लेने के लिए घर से निकलने पर प्रतिबंध है। कोई दूध या दवा लेने निकलना चाहता है तो वह पैदल निकलेगा। वाहन चलाते हुए मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीतामऊ में दो दिन से लागू की व्यवस्था
सीतामऊ में व्यापारियों ने प्रशासन की मदद से इस व्यवस्था को लागू कर दिया है। सीतामऊ में जगह-जगह किराना व्यापारियों के नाम और नंबर की सूची चस्पा करने के साथ पम्फलेट बांट दिए हैं। सीतामऊ में पहले दिन किराना व्यापारियों के पास केवल 3 ऑर्डर आए, गुरुवार को यह संख्या 50 पहुंच गई। नगर में भीड़ खत्म हो गई। किराना व्यापारी घर जाकर सामान दे आता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आदेश जारी होने के बाद पूरे बाजार में संन्नाटा पसर गया। घर पहुंच सेवा में अतिरिक्त शुल्क लेने पर प्रशासन ने नपा कंट्रोल रूम 07422-292703, अजय शर्मा 7999863404, नायब तहसीलदार वैभव जैन 8871171715 के शिकायत नंबर जारी किए हैं। समस्या होने पर शिकायत कर सकते हैं।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/madhya-pradesh-mandsaur-coronavirus-lockdown-latest-news-updates-grocery-shops-closed-in-mandsaur-afzalpur-and-sitamau-127144026.html

No comments:

Post a Comment