मुरार स्थित घोसीपुरा में प्रियदर्शनी प्राथमिक उपभोक्ता भंडार के नाम से कुलदीप पुत्र हजारीलाल माहौर निवासी अशोक कॉलोनी कंट्रोल की दुकान चलाता है। इन दिनों मार्च, अप्रैल और मई का राशन पात्र परिवारों को बांटा जा रहा है। सुबह करीब 8 बजे सतीश पाल निवासी मुरार उसकी दुकान पर आया। उसने कहा कि उसे राशन चाहिए। टीआई मुरार अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि सतीश के पास कोई कार्ड नहीं था, इसके बाद भी वह राशन के लिए जिद करने लगा। जब दुकानदार ने कलेक्ट्रेट से पात्रता पर्ची लाने के लिए कहा तो वह हंगामा करने लगा। इसके बाद उसकी मारपीट शुरू कर दी। दुकान में रखे राशन के बोरे फेंकने लगा। उसके साथ दो युवक और थे, इन्होंने दुकानदार को जमकर पीटा। मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। दुकानदार का कहना है कि गल्ले में रखे रुपए भी यह लोग छीनकर भाग गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मारपीट और एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
इधर...राशन की दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग बनाने को कहा तो किया हंगामा
जड़ेरुआ में भी एक राशन की दुकान पर हंगामा हो गया। दुकानदार ने लोगों को दूरी पर खड़े होने के लिए कहा ताे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जब यहां से पुलिस गुजरी तो लोग शांत हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-a-young-man-who-arrived-to-buy-ration-in-murar-beaten-up-the-shopkeeper-also-snatched-money-071650-6984258.html
No comments:
Post a Comment