Friday, April 24, 2020

लॉकडाउन तोड़ने वालों पर इंदौर पुलिस की सख्ती खूब हो रही वायरल

लॉकडाउन में बिना काम बाहर घूमने वालों को जो सजा इंदौर पुलिस दे रही है, वह वायरल भी हो रही है। सराफा टीआई अमृता सोलंकी द्वारा दो भाई और दोस्तों की आपस में ही पिटाई करवाने का वीडियो वायरल हो चुका है। यह वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर 5 लाख बार देखा गया है और दो हजार से ज्यादा बार तो फेसबुक पर ही शेयर हुआ है। टीआई ने पिछले दिनों भ्रमण के दौरान कुछ युवकों को क्षेत्र में पकड़ा था, जो सड़क पर झुंड बनाकर खड़े थे। टीआई दो-तीन दिन से लगातार उन्हें घरों में रहने की अपील कर रही थीं, लेकिन वे नहीं माने। वहीं द्वारकापुरी और एरोड्रम पुलिस सड़कों पर बिना काम घूमते लोगों को पकड़ती है। फिर उनसे मेंढक चाल चलवाती है।

तनाव कम रहे, इसलिए पुलिस अमले को रेस्ट
कोरोना से निपटने के लिए पुलिस अधिकारी और जवान भी लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में आईजी विवेक शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि रोज एएसपी रैंक के एक, डीएसपी रैंक के दो अधिकारी, पूर्व व पश्चिम जोन से दो-दो थाना प्रभारी और प्रत्येक थाने से चार-चार अधिकारियों/कर्मचारियों को एक दिन का आराम दिया जाएगा। वहीं पुलिस लाइन से 350 से अधिक जवानों का बल शहर के सभी थानों को उपलब्ध कराया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लॉकडाउन में बिना काम बाहर घूमने वालों को जो सजा इंदौर पुलिस दे रही है, वह वायरल भी हो रही है।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/indore-polices-crackdown-on-lockdown-breakers-is-becoming-viral-127235061.html

No comments:

Post a Comment