Friday, April 10, 2020

जनधन राशि का वितरण : बैंक शाखा के बाहर नहीं हाे रहा है सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

यहां महू-नीमच मार्ग स्थित बीआईओ शाखा के बाहर दूसरे दिन भी जनधन राशि निकालने के लिए बड़ी संख्या में लाेग भीड़ लगाकर खड़े नजर आते रहे। पहले दिन भी यहां लाेग साेशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बगैर एक-दूसरे के काफी नजदीक जमा थे। इन्हें सूचना मिलने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियाें ने माैके पर पहुंचकर व्यवस्थित लाइन लगवाकर खड़ा कराया था।
यहां महू-नीमच मार्ग स्थित बैंक शाखा के बाहर भारी संख्या में लोग अपने जनधन खाते से पैसा निकालने और जमा करने के लिए साेशल डिस्टेंसिंग का पालन किए बगैर भीड़ लगाए खड़े रहे। यहां न ताे पुलिस तैनात थी और न ही बैंक शाखा प्रबंधन द्वारा साेशल डिस्टेंसिंग संबंधी काेई पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जबकि एक दिन पहले ही नायब तहसीलदार अंजली गुप्ता और उनकी टीम ने जाकर बैंक मैनेजर को सख्त हिदायत दी थी कि यहां पर भीड़ इकट्ठा न होने दें। इसके बावजूद दूसरे दिन भी बैंक प्रबंधक ने यहां किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं कराई न ही सख्ती दिखाई। सीएसपी को सूचना देने के बाद पुलिस की गाड़ी आई आरक्षक सूरज तिवारी और जवानों ने मिलकर यहां पर फिर सोशल डिस्टेंसिंग करवाई और जो एक खाता धारक के साथ अन्य लोग आए थे उन्हें वापस भेजा

दुकान पर खुलेआम उल्लंघन, देखने वाला काेई नहीं

इसी तरह शासन द्वारा लॉकडाउन के चलते लाेगाें काे आवश्यक सामग्री के लिए सुबह के सत्र में तीन घंटे की छूट दे रखी है। इसका फायदा भी लाेगाें के अलावा दुकानदार बखूबी उठा रहे हैं। साथ ही वे ग्राहकी की तरफ ही ध्यान केंद्रित रख साेशल डिस्टेंसिंग के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहे। शासन ने सुबह छह से नाै बजे तक आवश्यक सामग्री के लिए छूट दे रखी है। इस दाैरान किराना दुकान सहित सब्जी-फल की दुकान और दूध की दुकान वाले निर्धारित समय सीमा व नियमाें का उल्लंघन कर रहे हैं। यहां सेक्टर एक और दाे क्षेत्र में 40 हजार से अधिक लोग निवास करते हैं। इनकी सुरक्षा व नियम पालन कराने के लिए यहां कुछ ही संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसका फायदा दुकानदार चाेरी-छुपे भी उठा रहे हैं। यह नजारा शुक्रवार सुबह के लिए निर्धारित अवधि के बाद तक रहा कि किराना, दूध व सब्जी वालाें के आसपास बड़ी संख्या में खरीदार बगैर साेशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखे टूटे पड़ रहे थे। उन्हें व्यवस्थित करने के लिए न ताे दुकानदार और न ही पुलिस या प्रशासन से काेई समझाइश देने वाला नजर आया



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Distribution of Jan Dhan Rashi: Bank is not coming out of the branch following social distancing


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/distribution-of-jan-dhan-rashi-bank-is-not-coming-out-of-the-branch-following-social-distancing-127144858.html

No comments:

Post a Comment