Monday, April 20, 2020

पुलिस की गाड़ियां देखकर सूनी हो गईं सड़कें

सोमवार को सब्जी और दूध लेने के बहाने लोग सड़कों पर तफरी करने आ गए। गलियों में सब्जी के ठेले लग गए। सुबह 9 बजे के बाद फूलबाग से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च फूलबाग से नदीगेट, दाल बाजार, नया बाजार, कंपू, रॉक्सी पुल, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, नई सड़क, जीवाजीगंज, रामदास घाटी, बहोड़ापुर, आनंद नगर, सागरताल रोड, चार शहर का नाका, बिरलानगर, गोला का मंदिर, पिंटो पार्क, सात नंबर चौराहा, छह नंबर चौराहा, बारादरी, थाटीपुर चौराहा, सिटी सेंटर, चेतकपुरी, अचलेश्वर रोड होते हुए वापस फूलबाग पहुंचा। प्रमुख बाजारों में स्थित गलियों में भी भीड़ लगी थी। जब फ्लैग मार्च निकला तो पुलिस की गाड़ियां देखकर यह लोग घरों के अंदर भाग गए। इससे पहले बाजारों में तैनात पुलिसकर्मी भी सुस्त थे। लेकिन जैसे ही फ्लैग मार्च निकला तो पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए और सड़कों पर खड़े सब्जी के ठेले, फल के ठेले हटवाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Roads become deserted after seeing police vehicles


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/roads-become-deserted-after-seeing-police-vehicles-127208056.html

No comments:

Post a Comment