टोटल लॉकडाउन में सोमवार सुबह 9 बजे तक लश्कर क्षेत्र के बाजाराें में इंसीडेंट कमांडर अाैर पुलिस अफसर साेशल डिस्टेंस का पालन नहीं करा पाए। गली-माेहल्लाें में लगे ठेलाें पर सब्जी लेने पहुंचे लाेग दूर खड़े हाेने की बजाय भीड़ की शक्ल
में नजर आए।
उधर, दूध के पैकेट की आड़ में कई किराना दुकानें खाेल लीं। 9 बजे के बाद पुलिस अफसर सड़कों पर आए और फ्लैग मार्च निकाला, तब सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मी भी हरकत में आए। इसके बाद सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों को भगाया गया और लॉकडाउन तोड़ने वाले पांच दुकानदारों पर एफआईआर की गई, वहीं 345 लोगों के चालान काटकर 1 लाख 55 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।
हजीरा: एसपी को देखकर दूर-दूर खड़े हुए लाेग
हजीरा चौराहा, यहां सुबह करीब 8.30 बजे एसपी नवनीत भसीन फोर्स के साथ पहुंच गए। इससे पहले ठेलों पर भीड़ थी लेकिन एसपी की गाड़ी देखते ही लोग दूर-दूर खड़े हो गए। स्टेट बैंक चौराहे पर सुबह 8 बजे से ही बैंक के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। यहां एसपी पहुंचे और उन्होंने स्टाफ से सभी कोअलग कराया।
कंपू स्थित राजपायगा रोड पर अशोक राठौर दूध के पैकेट काउंटर पर रखे बैठा था। यहां से राशन भी बेच रहा था। दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो नहीं हो रही थी। पुलिस फोर्स पहुंची तो शटर बंद करने लगा। उसे गिरफ्तार कर लिया और एफआईआर दर्ज की।
- ईदगाह पर एक गुमटी पर सिगरेट और गुटखा बेचा जा रहा था। सुबह करीब 8.30 बजे कंपू थाने के स्टाफ ने सिगरेट बेचने वाले रहीस खान को पकड़ लिया। उस पर एफआईआर दर्ज की।
- माधौगंज में बाजार में सब्जी के ठेलों पर भीड़ लग गई। यहां किराने की दुकान भी खुल गईं। सुबह करीब 9 बजे जैसे ही पुलिस पहुंची तो शटकर डालकर दुकानदार भाग गए। गंजी वाला मोहल्ले में जैन किराना स्टोर के संचालक बुद्धिप्रकाश जैन को पकड़ लिया। उस पर माधोगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
- नया बाजार तिराहे पर एक साथ करीब एक दर्जन ठेले खड़े हो गए। यहां भीड़ लगी थी। पुलिस चौकी के बगल में ही ठेलों पर बिना मास्क, बिना ग्लब्स के ठेले वाले सब्जी बेच रहे थे। ठेलों पर भीड़ लगी थी लोग सोशल डिस्टेंसिंग छोड़कर सटकर खड़े थे। पुलिसकर्मियों ने इन्हें टोका तक नहीं।
- दाल बाजार तिराहे पर भी यही हालात थे। भारत टॉकीज के पास, छप्परवाला पुल पर ठेलों पर भीड़ लगी थी। पुलिस की गाड़ी देखकर लोग सतर्क हो गए, गाड़ी जाते ही फिर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने लगे।
- सिटी सेंटर स्थित कैलाश नगर में राशन की दुकान पर सब्जी बिक रही थी। यहां से दुकानदार राशन और गुटखा, सिगरेट व तंबाकू भी बेच रहा था। दुकानदार अशोक बाथम को पुलिस ने पकड़कर एफआईआर दर्ज की। बलवंत नगर में साेमवार सुबह करीब 9.30 बजे राशन की दुकान से सामान बेच रहे प्रताप राठौर को भी पकड़ा, उस पर एफआईआर दर्ज की गई।
- मुरार, सदर बाजार और एमएच चौराहे पर दुकान खुल गईं। सब्जी के ठेलों पर भीड़ टूट पड़ी। यहां पुलिस को लाठी चलाना पड़ी। पुलिस को देखकर दुकानदार शटर डालकर भाग निकले। पुलिस ने यहां से सब्जी वालों को भी भगा दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/grocery-5-arrested-under-the-guise-of-milk-arrested-challans-of-345-127208055.html
No comments:
Post a Comment