Sunday, April 5, 2020

राज्य आनंदम संस्थान में अवसाद में फंसे लोगों की ऑनलाइन हो रही है काउंसिलिंग


कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण राज्य आनंद संस्थान (आध्यात्म विभाग) की पहल पर खोला गया मुरार स्थित वीआरजी कॉलेज का काउंसिलिंग सेंटर बंद कर दिया गया। काउंसलर अब युवाओं को फोन पर या सोशल साइट्स पर काउंसिलिंग कर रहे हैं। इसके अलावा डॉक्टरों की टीम भी तैनात की गई है जो लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव की सलाह दे रहे हैं।

राज्य आनंद संस्थान द्वारा पिछले माह मुरार स्थित वीआरजी कॉलेज में युवाओं को तनाव से बाहर निकालने के लिए हेल्प सेंटर प्रारंभ किया था। इस केंद्र का प्रभारी डॉ. पिंकी सक्सेना को बनाया गया है।

डॉ. सक्सेना वीआरजी कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर पदस्थ हैं। यह केंद्र कलेक्टर के निर्देश पर खोला गया था। इसके अलावा जल्द ही फूलबाग चौपाटी पर भी दूसरा केंद्र शुरू किया जाएगा। इसकी स्वीकृति प्रशासन ने दे दी। शहर में अभी लोगों को मानसिक अवसाद से निकालने के लिए दो और केंद्र खोले जाएंगे।

तनाव से निकलने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर


राज्य आनंद संस्थान द्वारा लोगों को तनाव से निकालने के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। इन हेल्पलाइन नंबर पर प्रतिदिन मदद के लिए 10 से 15 युवाओं के फोन आते हैं। राज्य आनंद संस्था द्वारा ब्रह्मेद्र गुप्ता (94251-43583), डॉ. पिंकी सक्सैना (98270-84612), पवन दीक्षित (88175-55904), दिनकर शर्मा (96446-17916), दीप्ती उपाध्याय (8817557244), सुधीर त्रिपाठी (81208-9444) के नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर कॉल कर पीड़ित युवा अपनी परेशानी का हल पा सकता है।


100 लोगों की टीम कर रही है काम

राज्य आनंद संस्थान से लगभग 100 समाजसेवी जुड़े हुए हैं, जो समय-समय पर बुजुर्गों और जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रशासन की पहल पर पहुंचते हैं। इनमें से कई लोग भोजन वितरण के कार्य में भी सहयोग कर रहे हैं।

युवाओं की ऑनलाइन की जा रही है मदद


-अवधेश कुमार शर्मा, जिला समन्वयक, राज्य आनंद संस्थान



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-counseling-for-people-trapped-in-depression-at-state-anandam-institute-online-070614-6978283.html

No comments:

Post a Comment