ग्वालियर| महिला के साथ उसके देवर ने शादी का झांसा देकर गलत काम किया। महिला के पति की मौत हो गई थी। जब महिला गर्भवती हो गई तो उसे घर से निकाल दिया। यह घटना श्योपुर जिले की है। लेकिन महिला ने ग्वालियर के घाटीगांव थाने में शून्य पर एफआईआर दर्ज कराई है। टीआई घाटीगांव दीप सिंह सेंगर ने बताया कि घाटीगांव इलाके की रहने वाली एक महिला की शादी श्योपुर में हुई थी। महिला ने शिकायत की कि उसके देवर ने ही उसके साथ गलत काम किया है। महिला के पति का निधन एक साल पहले हो गया था। इसके बाद उसका देवर उसे अपने साथ ले आया। उसके साथ गलत काम करता रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-the-brother-in-law-who-was-doing-wrong-by-pretending-to-be-married-was-expelled-from-his-house-while-pregnant-071542-6984260.html
No comments:
Post a Comment